कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. पी. दीपाप प्रिया, राज्य मंत्री उमेश राय, विधायक रुद्रनील घोष, हावड़ा कमिश्नरेट के सीपी अखिलेश चतुर्वेदी तथा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी  
टॉप न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर हावड़ा में वृक्षारोपण अभियान

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हावड़ा के विभिन्न इलाकों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन की पहल पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना था। मुख्य कार्यक्रम डुमुरजला स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. पी. दीपाप प्रिया, राज्य मंत्री उमेश राय, विधायक रुद्रनील घोष, हावड़ा कमिश्नरेट के सीपी अखिलेश चतुर्वेदी तथा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पेड़ों के महत्व तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान मंत्री उमेश राय ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल है। उन्होंने बताया कि हावड़ा शहर को प्रदूषणमुक्त और अधिक हराभरा बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्यभर में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण को नयी मजबूती मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT