सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दक्षिणदारी के पास वीआईपी रोड और साल्टलेक कनेक्टर पर बन रहे नये सेकेंड बेली ब्रिज का काम अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा। केएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काम लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा। बेली ब्रिज के ढांचे को स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यहां पहली बार बेली ब्रिज के लिए मॉड्यूलर स्टील संरचना का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक न केवल मजबूत और टिकाऊ है, बल्कि कम समय में निर्माण पूरा करने में भी सहायक होती है। यह दक्षिणदारी बेली ब्रिज दो तरफा होगा और दोनों ओर से आवागमन हो सकेगा।
इसकी खासियत
बेली ब्रिज की लंबाई : 42.672 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर
यातायात व्यवस्था : बेली ब्रिज पर दोनों ओर से
ट्रैफिक दबाव में कमी आयेगी। साल्टलेक, वीआईपी रोड व आसपास क्षेत्रों में अवागमन आसानी से हो सकेगा।