सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

महिला डिब्बे में घुसे युवक ने महिला यात्री को चलती ट्रेन से फेंका ! आरोपी गिरफ्तार

बेलूड़ स्टेशन के पास हुआ वारदात, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा-बैंडेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में रविवार रात करीब 8:10 बजे एक गंभीर घटना सामने आई। बेलूड़ स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही डिब्बे में अवैध रूप से सवार एक युवक ने महिला यात्री को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इस हादसे में हुगली जिले के रिशड़ा (प्रभाष नगर) की रहने वाली पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत बेलूड़ स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी बाली स्टेशन से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बेलूड़ जीआरपी ने बाली स्टेशन से आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को हावड़ा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की योजना है, ताकि वारदात के पीछे की मुख्य वजह और महिला डिब्बे में घुसने के कारणों का पता लगाया जा सके। पूर्व रेलवे की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।

SCROLL FOR NEXT