सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

इलिश मछली चुराकर भागने वाली महिला गिरफ्तार

सीसीटीवी की मदद से हुई पहचान

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : मध्यमग्राम में महंगी इलिश (हिलसा) मछली लेकर फरार होने के आरोप में पुलिस ने मनीषा घोष नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मध्यमग्राम के मेघदूत इलाके की रहने वाली है। घटना पिछले गुरुवार की है, जब मध्यमग्राम के सोदपुर रोड स्थित कालीबाड़ी बाजार में मछली व्यापारी प्रसेनजीत विश्वास की दुकान पर आरोपी महिला पहुंची। उसने करीब डेढ़ किलो वजन की इलिश खरीदी, जिसकी कीमत 3,700 रुपये तय हुई। महिला ने बहाना बनाया कि उसके पास अभी नकद पैसे नहीं हैं और पास ही कपड़े की दुकान से पैसे देने की बात कही।

न्यू बैरकपुर बाजार से पकड़ी गई

व्यापारी ने विश्वास करके अपने भाई को रिक्शे से उसके साथ भेज दिया। रास्ते में महिला ने एक दुकान की ओर इशारा कर पैसे लाने भेजा और मौका पाकर रिक्शे से उतरकर रफूचक्कर हो गई। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर सोशल मीडिया पर साझा किया। फुटेज के आधार पर न्यू बैरकपुर बाजार के व्यापारियों ने आरोपी महिला को पहचान लिया और उसे धर दबोचा। इसके बाद मध्यमग्राम थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया

SCROLL FOR NEXT