टॉप न्यूज़

शेख हसीना को दिल्ली में शरण क्यों : अभिषेक

बांग्लादेश और विदेश नीति पर उठाये सवाल

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर गंभीर सवाल उठाये। उन्होंने पूछा कि आखिर किन परिस्थितियों में शेख हसीना को दिल्ली में शरण दी गई है और इसके पीछे क्या कूटनीतिक या राजनीतिक कारण हैं। क्या वे घुसपैठिया हैं या शरणार्थी? किस उद्योगपति को बचाने के लिए मोदी सरकार ने शेख हसीना को शरण दी है? उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक व्यक्तियों पर कथित अत्याचारों का मुद्दा उठाते हुए चिन्मयानंद प्रभु के मामले का उल्लेख किया। अभिषेक ने सवाल किया कि जब बांग्लादेश में साधु-संतों और धार्मिक व्यक्तियों पर हमले हो रहे थे, तब भारत सरकार ने क्या कदम उठाये और उसकी भूमिका क्या रही। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय और पड़ोसी देशों से जुड़े संवेदनशील मामलों में स्पष्ट नीति नहीं दिखा रही है और इन मुद्दों का उपयोग राजनीतिक बयानबाजी के लिए किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT