बुधवार को लोकसभा में कार्यवाही में उपस्थित सांसद। 
टॉप न्यूज़

अचानक संसद का वीकेंड सत्र क्यों? बढ़ा सस्पेंस

लोकसभा में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदस्यों को सूचित किया कि बृहस्पतिवार, 19 मार्च और शुक्रवार, 20 मार्च के लिए निर्धारित सदन की बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः संसद में इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को भी दोनों सदनों की बैठक आयोजित होगी। लोकसभा में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदस्यों को सूचित किया कि बृहस्पतिवार, 19 मार्च और शुक्रवार, 20 मार्च के लिए निर्धारित सदन की बैठकें रद्द कर दी गई हैं। उनके स्थान पर शनिवार, 28 मार्च और रविवार, 29 मार्च को बैठकें होंगी जिनमें प्रश्नकाल नहीं होगा।

बृहस्पतिवार को उगादी उत्सव मनाया जाएगा, वहीं शुक्रवार को ईद-उल-फितर का अवकाश रहेगा। राज्यसभा में इस बाबत घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

SCROLL FOR NEXT