मुंबई में गैस सिलेंडरों के साथ लाइन में लगे लोग। 
टॉप न्यूज़

LPG आपूर्ति पर सरकार ने क्या कहा?

पश्चिम एशिया संकट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि घरों के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और गैस सिलेंडर के लिए घबराहट में बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है।

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया संकट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि घरों के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और गैस सिलेंडर के लिए घबराहट में बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पांच मार्च से अब तक घरेलू एलपीजी उत्पादन में 30 प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है। उन्होंने कहा, ''घबराहट में सिलेंडर की बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है, और किसी भी एलपीजी डीलर के पास स्टॉक खत्म नहीं हुआ है।''

शर्मा ने बताया कि ईरान युद्ध से पहले औसतन 55.7 लाख बुकिंग के मुकाबले इस समय एलपीजी बुकिंग बढ़कर 75.7 लाख हो गई है, जो स्पष्ट रूप से घबराहट में की जा रही बुकिंग को दर्शाता है।

पश्चिम एशिया संघर्ष ने कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को प्रभावित किया है, क्योंकि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा पारगमन मार्गों में से एक है।

हालांकि सरकार कह रही है कि रसोई गैस को लेकर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, लेकिन स्थिति देशभर में विकट दिखाई दे रही हैं। मुंबई से लेकर कोलकाता और कश्मीर से लेकर केरल तक गैस एजेंसियों के सामने लोग सिलेंडर लेकर लंबी-लंबी कतारों में दिखाई दे रहे हैं। होटलों-रेस्तराओं के मालिक मुश्किल में हैं। कई होटल-रेस्तरां बंद हो चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT