टॉप न्यूज़

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर इटली के अखबार के दावे पर भारत सरकार ने क्या कहा?

इटली के एक समाचार पत्र ने अपनी खबर में दावा किया था कि हादसे की जांच कर रही एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को दोषी ठहराया है।

सांगलीः केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच से जुड़ी विदेशी मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है। दरअसल इटली के एक समाचार पत्र ने अपनी खबर में दावा किया था कि हादसे की जांच कर रही एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को दोषी ठहराया है।

मोहोल ने शनिवार को सांगली में कहा, ‘‘मैं आप सभी को बताना करना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हमें अपनी एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए या बाहरी लोगों पर? हमारी एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही उस पर टिप्पणी करना उचित होगा।’’

एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।

वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है । उसने यह भी कहा कि जांच पूरी होने संबंधी मीडिया की खबरें ‘गलत और अटकलों पर आधारित’ हैं।

SCROLL FOR NEXT