केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : SIR डॉक्यूमेंट्स के डिस्पोजल को लेकर पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड और ओडिशा से करीब 200 ज्यूडिशियल ऑफिसर बुलाए जा रहे हैं। हाई कोर्ट में हुई आपात बैठक के बाद स्पेशल रोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता और चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने पूरी स्थिति की जानकारी दी।
झारखंड-ओडिशा से आएंगे ज्यूडिशियल ऑफिसर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SIR डॉक्यूमेंट्स के निपटारे के लिए बाहरी राज्यों से ज्यूडिशियल ऑफिसर बुलाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा से लगभग 200 ज्यूडिशियल ऑफिसर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। स्पेशल रोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने हाई कोर्ट में बैठक के बाद कहा कि SIR के काम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की जरूरत है।
बढ़ेगी ज्यूडिशियल ऑफिसरों की संख्या
फिलहाल राज्य में 270 ज्यूडिशियल ऑफिसर काम कर रहे हैं। नए अधिकारियों के आने के बाद यह संख्या बढ़कर 530 से अधिक हो जाएगी। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि SIR में फाइनल जानकारी वेरिफाई करने की प्रक्रिया जारी है और इसके लिए न्यायिक अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती जरूरी है। SIR की प्रगति की समीक्षा के लिए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने एक और बैठक बुलाई थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में लॉजिकल गड़बड़ियों को दूर करने और हर विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।
एक नजर में मुख्य बिंदु
- झारखंड और ओडिशा से करीब 200 ज्यूडिशियल ऑफिसर आएंगे
-राज्य में कुल 530 ज्यूडिशियल ऑफिसर तैनात होंगे
- फिलहाल 270 अधिकारी कर रहे हैं काम
-SIR के दस्तावेजों का होगा तेज निपटारा
-हाई कोर्ट में लगातार हो रही समीक्षा बैठकें
SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, और आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है।