Nilam meena 
टॉप न्यूज़

पश्चिम बंगाल को मिला नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी

नीलम मीणा संभालेंगी जिम्मेदारी

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के तौर पर 1998 बैच की IAS अधिकारी नीलम मीणा की नियुक्ति की गई है। वह मनोज कुमार अग्रवाल की जगह लेंगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
नीलम मीणा पश्चिम बंगाल कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और करीब 28 वर्षों से प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वर्तमान में वह उपभोक्ता मामले विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

CEO को लेकर चल रही थी चर्चा

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से नए CEO को लेकर चर्चा चल रही थी। आखिरकार चुनाव आयोग ने नीलम मीणा के नाम पर मुहर लगा दी।

चुनाव आयोग ने जारी किया पत्र

दिल्ली स्थित चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि नीलम मीणा अब पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया और उससे जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी। आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT