टॉप न्यूज़

"शुभेंदु से बेहतर मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को नहीं मिल सकता" : मिथुन चक्रवर्ती

न्यू टाउन में खास मुलाकात, मिथुन चक्रवर्ती ने CM शुभेंदु अधिकारी की जमकर की तारीफ

Bishakhaa Tiwari

शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन स्थित वरिष्ठ बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। शपथ लेने के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं के बीच अलग से बैठक हुई।

करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद शुभेंदु ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती राज्य में बदलाव के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि बीजेपी यहां मजबूत हुई।

शुभेंदु ने यह भी कहा कि “मिथुन दा ने मुझे मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन मैंने कहा कि आप क्यों आएंगे, मैं ही आपके पास आऊंगा।” इस पर भावुक होकर मिथुन ने उन्हें गले लगा लिया।

वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने भी मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ की और कहा कि “शुभेंदु से बेहतर मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को नहीं मिल सकता। उन्होंने शपथ लेने के बाद से लगातार काम किया है और हमें उन पर गर्व है।”

मिथुन ने यह भी भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी तरह निभाएंगे।

गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी शनिवार से जिला दौरे पर निकल रहे हैं। सबसे पहले वह दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में प्रशासनिक बैठक करेंगे और 21 मई को होने वाले पुनर्निर्वाचन से पहले इलाके की स्थिति का जायजा लेंगे।

SCROLL FOR NEXT