मौसम  
टॉप न्यूज़

भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलों की चेतावनी

भीषण गर्मी से राहत, लेकिन खतरा भी बरकरार; यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में तेज बारिश, तूफानी हवाओं और ओलों के बीच लोगों को सतर्क रहने की अपील

नयी दिल्ली : देश में भीषण गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कल यानी 2 जुलाई को उ.प्र., बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। घर से बाहर निकलते समय पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलेगा। नदी किनारे रहने वाले किसानों और मछुआरों को जल्द से जल्द सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है ।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो पूरी सतर्कता के साथ निकलें। घने जंगलों के रास्तों से जाने से बचें। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जानिए बारिश की चेतावनी के बारे में...

उ.प्र. में 2 से 5 जुलाई तक तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी । वहीं, उ.प्र. में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में 2 जुलाई को बारिश-तूफान का अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है । इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, बिहार में 2 जुलाई को को पटना का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।

झारखंड में 2 से 4 जुलाई तक बारिश तक तूफान की चेतावनी

साहेबगंज,पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, श्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज और हजारीबाग में भारी बारिश, तूफान और ओले की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है । वहीं, 2 जुलाई को रांची का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में 2 जुलाई को बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट

बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, 2 जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

राजस्थान में 2 से 4 जुलाई तक बारिश-आंधी की चेतावनी

चुरू, अलवर, उदयपुर, अजमेर, धोलपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, चुरू, दौसा, फलोदी और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 2 जुलाई को जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा ।

SCROLL FOR NEXT