कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनी वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। यह कदम उठने के बाद WBPDCL पश्चिम बंगाल का पहला ऐसा राज्य सार्वजनिक उपक्रम (PSU) बन जाएगा, जो IPO के जरिए बाजार में उतरेगा। सरकार के अनुसार, WBPDCL की लिस्टिंग आने वाले कुछ महीनों में प्रस्तावित है। इसके लिए सलाहकारों की नियुक्ति और IPO की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का मानना है कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से कंपनी का पूंजी आधार मजबूत होगा और भविष्य की बिजली उत्पादन तथा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी।