टॉप न्यूज़

राजनीतिक दलों को चुनावी तैयारियों और नियमों की दी जानकारी

ECI ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम WBLA चुनाव 2026 :

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता स्थित शिपिंग कॉर्पोरेशन बिल्डिंग में आगामी WBLA चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Additional CEO) और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Deputy CEO) की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया, नियमों और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

पश्चिम बंगाल का चुनावी प्रोफाइल

प्रशिक्षण के दौरान राज्य की चुनावी संरचना और जनसांख्यिकीय आंकड़ों पर भी प्रस्तुति दी गई।

जनसंख्या (जनगणना)

-2001: 8,01,76,197

-2011: 9,13,47,736

संसदीय और विधानसभा सीटें

लोकसभा (PC): 42

- सामान्य: 30

- SC: 10

-ST: 2

विधानसभा (AC): 294

-सामान्य: 210

-SC: 68

- ST: 16

राज्यसभा सीटें : 16

क्षेत्रफल : 88,752 वर्ग किमी

जनसंख्या घनत्व : 1,153 प्रति वर्ग किमी

मतदान केंद्र और चुनावी ढांचा

राज्य में चुनाव संचालन के लिए विस्तृत मतदान केंद्रों की व्यवस्था बनाई गई है।

कुल मतदान केंद्र (PS): 80,719

- शहरी: 19,708

- ग्रामीण: 61,011

मतदान केंद्र स्थान (PSL): 55,474

- शहरी: 8,993

- ग्रामीण: 46,481

मतदान कर्मचारियों की तैनाती

चुनाव संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती इस प्रकार होगी :

प्रत्येक मतदान केंद्र पर :

1 पीठासीन अधिकारी + 3 मतदान अधिकारी

माइक्रो ऑब्जर्वर : लगभग 10% मतदान केंद्रों पर

मतदाता सहायता बूथ : प्रत्येक केंद्र पर BLO द्वारा

SCROLL FOR NEXT