मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी सत्र 2027 की उच्च माध्यमिक परीक्षा के सेमेस्टर III और सितंबर में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। बोर्ड द्वारा पहले तय की गई तिथियों में आंशिक बदलाव करते हुए अब प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, जो एडमिट कार्ड पहले 21 अगस्त को जारी होने वाले थे, वे अब 27 अगस्त को परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परिषद ने अपनी पिछली दो अधिसूचनाओं में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है। बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश भेजा है कि वे इसी नई तारीख को ध्यान में रखते हुए आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।