टॉप न्यूज़

शिकायत मिलने पर होगी जांच, वीडियो पुलिस को सौंपा जाएगा : CEO

हुमायूं कबीर के कथित वीडियो लीक होने का मामला

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कथित वीडियो लीक मामले पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही जांच शुरू की जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने हुमायूं कबीर के कथित वीडियो लीक मामले में कहा कि उनके कार्यालय को अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भी दी जाएगी।

पुलिस को जांच के लिए भेजा जाएगा

अग्रवाल ने बताया कि वीडियो उपलब्ध होने पर उसे सबसे पहले पुलिस को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कहां से आया, किसने बनाया और किसने इसे वायरल किया। सुओमोटो कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले शिकायत आने का इंतजार किया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया

इधर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस वीडियो में ‘1000 करोड़ की डील और 300 करोड़ एडवांस’ का जिक्र है और ED जांच की मांग की है। वहीं हुमायूं कबीर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे AI आधारित साजिश बताया और तृणमूल पर राजनीतिक डर के कारण साजिश रचने का आरोप लगाया।

SCROLL FOR NEXT