फाइल फोटो  REP
टॉप न्यूज़

राज्य में सख्त ''गुंडादमन कानून'' लागू किया गया है : सीएम

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा की

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : राज्य में कड़े रुख का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने असामाजिक तत्वों और धार्मिक आघात पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। शुक्रवार को हावड़ा के लिलुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा ''गुंडादमन कानून'' लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने सीमापार से होने वाले उपद्रव पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश से आए असामाजिक तत्वों ने यहां आकर सनातन धर्म पर आघात किया और जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सरकार किसी भी सूरत में नरमी नहीं बरतेगी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को फेंसिंग लगाने के लिए आवश्यक जमीन सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रतिबद्धता जताई कि आने वाले समय में राज्य सरकार देश व बंगाल की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम करती रहेगी। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य के सभी जिलों में सांस्कृतिक व चेतना यात्राओं के विस्तार और कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 10 लाख लोगों की उपस्थिति में एक विशाल आयोजन करने की घोषणा की।

SCROLL FOR NEXT