फाइल फोटो। 
टॉप न्यूज़

अमेरिकी सैन्य विमान को क्या मार गिराया गया?

पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए ईंधन भरने वाले अमेरिकी सैन्य विमान केसी-135 विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है।

Narendra Kumar Singh

दुबईः पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए ईंधन भरने वाले अमेरिकी सैन्य विमान केसी-135 विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने एक बयान में यह घोषणा की।

इसने कहा, ‘‘विमान में सवार चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बचाव कार्य जारी है।’’ अमेरिकी सेना ने कहा, ‘‘घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है। हालांकि, विमान का नुकसान न तो शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण हुआ और न ही मित्रवत गोलीबारी के कारण।’’

अमेरिका के इस दावे के बावजूद इराक में मौजूद ईरानी समर्थिक गुटों ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी विमान को मार गिराया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के US सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक बयान जारी कर कहा कि कमांड को एक US KC-135 रीफ्यूलिंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी है। यह घटना 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान मित्र देश के हवाई क्षेत्र में हुई, और बचाव कार्य जारी हैं। इस घटना में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। यह घटना न तो दुश्मन की गोलाबारी के कारण हुई और न ही अपनी ही सेना की गोलाबारी के कारण।

आपको बता दें कि 1950 और 1960 के दशक की शुरुआत में बोइंग द्वारा निर्मित KC-135, लंबे समय से अमेरिकी सेना के हवाई ईंधन भरने वाले बेड़े का एक मुख्य हिस्सा रहा है। इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अमेरिकी विमानों को ईंधन भरने के लिए जमीन पर उतरे बिना ही अपने मिशन को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाता है।

SCROLL FOR NEXT