नंदिनी चक्रवर्ती ( फाइल फोटो) 
टॉप न्यूज़

पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को EC ने क्यों किया दिल्ली तलब?

EC के निर्देशों को लागू करने में राज्य सरकार पर अनिच्छा दिखाने का आरोप।

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को चुनाव आयोग ने आपात आधार पर दिल्ली तलब किया है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, बारुईपुर पूर्व के ईआरओ देवत्तम दत्तचौधुरी, मयनागढ़ के ईआरओ बिप्लब सरकार, बारुईपुर पूर्व के एईआरओ तथागत मंडल, मयनागढ़ के एईआरओ सुदीप्त दास तथा एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। आयोग का आरोप है कि इन निर्देशों को लागू करने में राज्य सरकार ने अनिच्छा दिखाई। इसी संदर्भ में मुख्य सचिव को तलब कर जवाब मांगा गया है।

इससे पहले पिछले वर्ष तत्कालीन मुख्य सचिव मनोज पंत को भी दिल्ली बुलाया गया था। उन्होंने आयोग से आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था, जिसे खारिज कर दिया गया। आयोग ने पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दोहराए थे, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक उन पर अमल नहीं किया। ताजा घटनाक्रम ने राज्य और चुनाव आयोग के बीच टकराव को और तेज कर दिया है।

SCROLL FOR NEXT