टॉप न्यूज़

Train Accident Viral Video : चलती ट्रेन के सामने आया शख्स, टक्कर के बाद उछलकर गिरा दूर

लापरवाही या हादसा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान, रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखने की अपील

रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद आए दिन ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के बेहद करीब पहुंच जाता है और देखते ही देखते हादसे का शिकार हो जाता है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास खड़ा है। जैसे ही ट्रेन उसकी ओर आती है, वह हाथ हिलाते हुए अचानक ट्रेन के सामने पहुंच जाता है। अगले ही पल ट्रेन उससे टकराती है और वह जोरदार झटके के साथ उछलकर काफी दूर जा गिरता है।

घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई और रेलवे ट्रैक के पास सावधानी बरतने की अपील की।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और कहां की है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि शख्स जानबूझकर ट्रेन के सामने आया था या यह किसी दुर्घटना का नतीजा था। रेलवे लगातार यात्रियों और आम लोगों से अपील करता रहा है कि वे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहें और चलती ट्रेन के आसपास किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

SCROLL FOR NEXT