टॉप न्यूज़

मणिपुर में बम हमले के बाद हिंसा, चार जिलों में कर्फ्यू; जांच NIA को

प्रदर्शनकारियों ने CRPF कैंप पर हमला किया, गोलीबारी में दो की मौत, कई घायल

Bishakhaa Tiwari

इंफाल : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले में दो बच्चों की मौत के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर घाटी के चार जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बम हमले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कहा कि सरकार घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराएगी, ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके।

मंत्री कोंथौजम ने बताया कि मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए बम हमले के विरोध में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हमले वाली जगह से कुछ ही दूरी पर स्थित सीआरपीएफ शिविर पर धावा बोल दिया, वाहनों को जला दिया और संपत्तियों में तोड़फोड़ की।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा बलों के अभियान में बाधा न डालने की अपील की गई थी, लेकिन भीड़ ने बात नहीं मानी। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT