टॉप न्यूज़

गांव के लड़के ने बनाए ऐसे जूते जो महिलाओं की सुरक्षा में आऐंगे काम

गांव के युवक का अनोखा आविष्कार

नई दिल्ली - राजस्‍थान के लक्ष्मणगढ़ के छोटे से गांव मिली के रहने वाले‌ विवेक ने ऐसे जूते तैयार किये है, जो महिलाओं को सुरक्षित रखेगा। इन जूतों की मदद से महिलाओं से छेड़छेाड़ करने वालों को करंट का झटका लगेगा। इसके साथ ही युवती के परिजनों के तीन नंबरों पर उसकी लोकेशन व अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। इस युवक के द्वारा बनाए गए इन जूतों की काफी चर्चा हो रही है। इन जूतों को युवक ने पुलिस को भी दिखाया और उनके सामने इसका डेमो भी‌ दिया। 

जूते में लगे हैं कई डिवाइस

लिली गांव में रहने वाला विवेक चौधरी ने इन जूतों को बनाया है। विवेक पॉलिटेक्निक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। विवेक ने कहा कि उसने जूते में ऐसे डिवाइस लगाए हैं जिसकी मदद से महिलाओं के साथ छेड़छेाड़ करने के दौरान अगर कोई व्यक्ति उनको छूता है तो छूने वाले को तेज करंट का झटका लगेगा।

इसके साथ ही जूते में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। जूते में लगे बटन को दबाते ही महिला व युवती की लोकेशन उसके परिजनों के तीन नंबरों के पास पहुंच जाएगी। इससे लोग अलर्ट हो जाएंगे और पीड़िता तक पहुंच सकेंगे। विवेक ने बताया कि प्रोग्रामिंग के दौरान डिवाइस में नंबर ऐड किए जाते हैं। इन नंबरों में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर भी ऐड हो सकते हैं।

जूतों का नाम है डब्लूएसएस

विवेक ने बताया कि इन जूतों को नाम उसने "डब्लूएसएस" दिया है। विवेक ने बताया कि इन जूतो को तैयार करने में करीब 3500 रुपए का खर्च आया। इस डिवाइस में आईसी, बटन, एलईडी, वोल्टेज बूस्टर, लिथियम बैटरी, सेंसर और जीपीएस जैसी कई तकनीकें जोड़ी गई हैं। एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद ये जूते 100 झटकों तक काम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन जूतों को सिर्फ दो महीने में तैयार किया गया है।

जूतें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैैं

विवेक ने बताया कि वह इन जूतों का पेटेंट कराने की प्रक्रिया में हैं। विवेक ने इस खास डिवाइस का प्रेजेंटेशन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने दिया, जिसे देखकर अधिकारी काफी प्रभावित हुए। अधिकारियों ने न सिर्फ उनकी सराहना की, बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

साथ ही, उनके इस इनोवेटिव मॉडल को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। विवेक के जूते और उनकी अनोखी तकनीक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं, और लोग लगातार उनके इस आविष्कार की तारीफ कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT