टॉप न्यूज़

सब्जियों की कीमतों में आयी ठंडक

दाम में और गिरावट की उम्मीद

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जाड़े के मौसम की सब्जियां बाजार में दिखने लगी हैं। इससे सब्जियों के दामों में गिरावट आयी है। कुछ दिन पहले बैगन सौ रुपये बिक रहा था वह अभी 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इसी तरह से पटल, भिंडी, कुम्हड़ा, फूल गोभी सहित अन्य सब्जियों के दामों में कमी आयी है। टास्क फोर्स के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने कहा कि हाल में कई मार्केट का दौरा करने के बाद फिलहाल दामों को लेकर टॉस्क फोर्स संतुष्ट है। ठंड के मौसम की कई सब्जियां बाजार में आ चुकी हैं जबकि अभी कई और आनी बाकी हैं। जब सभी सब्जियां बाजार में आ जाएंगी तब लोगों को और राहत मिल सकती है। पहले जो सब्ज़ियाँ महँगी मिल रही थीं, अब उनके दाम कम हो गए हैं।

एक नजर सब्जियों की कीमतों पर

* बैंगन : 50–60 रु. प्रति किलो, पहले 100 रु. तक था।

* परवल (पटल) : 50 रु. प्रति किलो

* भिंडी: 60 रु. प्रति किलो

* कुम्हड़ा: 30 रु. प्रति किलो

* मिर्च: 80 रु. प्रति किलो

* गाजर: 40–50 रु.प्रति किलो

* फूलगोभी: 20–25 रु. प्रति पीस

* लहसुन: 150 रु. प्रति किलो

* अदरक: 120 रु. प्रति किलो

* सीम : 50 रु. प्रति किलो

(अलग - अलग बाजारों के दर में मामूली अंतर संभव)

क्या कहना है सब्जी विक्रेताओं का

सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि ठंड के मौसम की कई सिब्ज्यां बाजार में आने लगी हैं, जिससे आपूर्ति बढ़ी है और दामों में पहले की तुलना में थोड़ी गिरावट आयी है। हाल में उत्सवों के मौसम में दाम में काफी उछाल रही। बीते कुछ हफ्तों में सब्ज़ियों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया था। अब उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है।

मुख्य बातें

* रसोई के बजट में लौटी मुस्कान

* बैंगन से लेकर गोभी तक सस्ते

* दाम में और गिरावट की उम्मीद

* बाजार दर पर टास्क फोर्स की है निगाहें

SCROLL FOR NEXT