टॉप न्यूज़

होर्मुज पर अमेरिका का सख्त रुख: ईरान का प्रस्ताव खारिज

अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर ईरान की शर्तें नामंजूर, दुनिया के लिए अस्वीकार्य : रुबियो

Bishakhaa Tiwari

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान का प्रस्ताव अमेरिका और अन्य देशों के लिए स्वीकार्य नहीं है। ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान इस अहम जलमार्ग को अपनी शर्तों पर चलाना चाहता है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।

रुबियो के मुताबिक, ईरान चाहता है कि जहाज उसकी अनुमति और समन्वय से ही गुजरें, वरना उन्हें खतरे का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इसे “जलमार्ग खोलना नहीं, बल्कि नियंत्रण की कोशिश” बताया।

अमेरिका ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर किसी एक देश का ऐसा दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT