अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ( फाइल फोटो )। 
टॉप न्यूज़

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री का एक्शन, सेना के टॉप अधिकारी को किया बर्खास्त

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य जनरलों को पदों से हटा दिया है।

वॉशिंगटनः अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य जनरलों को पदों से हटा दिया है। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने के कारणों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पेंटागन के शीर्ष प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि ‘‘जनरल रैंडी जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।’’

जॉर्ज ने अगस्त 2023 में बाइडन प्रशासन के तहत सेना के चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला था, जिसका कार्यकाल आमतौर पर चार साल का होता है।

पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। लानेव हेगसेथ के शीर्ष सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे, पिछले अक्टूबर में ट्रंप ने अचानक उन्हें सेना के उप प्रमुख के पद के लिए नामित किया था। दो साल पहले तक केवल दो-स्टार जनरल रहे क्रिस्टोफर लानेव के लिए यह एक अभूतपूर्व पदोन्नति थी।

SCROLL FOR NEXT