टॉप न्यूज़

ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम, ट्रंप बोले- अब हमारी बारी, देंगे करारा जवाब

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिका की जवाबी एयरस्ट्राइक, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

Narendra Kumar Singh

वॉशिंगटन: जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। पिछले सप्ताह बातचीत की संभावना को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बमबारी रोक दी थी, लेकिन ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने फिर से सैन्य अभियान शुरू कर दिया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे (GMT 0000) से ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक शुरू की गई। CENTCOM ने कहा कि ये हमले जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर ईरान के हमले का "शक्तिशाली जवाब" हैं।

हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "अब हमारी बारी है। हम उन्हें जोरदार जवाब देंगे।" उन्होंने कहा कि ईरान को इस कार्रवाई की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस और कमांड सेंटर को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिकी सेना का कहना है कि सभी मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

ईरानी एजेंसियों के मुताबिक, जब तक अमेरिका की ओर से धमकियां जारी रहेंगी, तब तक ईरान भी जवाबी कार्रवाई करता रहेगा। तेहरान ने वॉशिंगटन से अपनी "धमकी भरी भाषा" बंद करने की भी मांग की है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भी बढ़ा तनाव

इस बीच IRGC की नौसेना ने दावा किया कि उसने तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया, जो ईरान की मंजूरी के बिना हॉर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंकाओं को फिर से तेज कर दिया है।

SCROLL FOR NEXT