टॉप न्यूज़

यूपीआई ने रेहड़ी-पटरी वालों की आय बढ़ाने में मदद की : राजनाथ सिंह

फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूपीआई की सफलता को सराहा

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीआई की शुरुआत को लेकर संदेह जताया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अगस्त में, जब यूपीआई की शुरुआत के 10 साल पूरे हुए, तब 29.88 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 23.66 अरब यूपीआई लेनदेन हुए।’’उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूपीआई की सफलता को केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि सभ्यतागत कहानी के रूप में सराहा है। उन्होंने कहा कि यूपीआई ने रेहड़ी-पटरी वालों की आय बढ़ाने में मदद की है। सिंह ने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या, जो 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय केवल 500 थी, अब बढ़कर दो लाख से अधिक हो गई है।

राजनाथ सिंह ने बुधवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रक्षा मंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए परिवर्तनकारी कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण यानी ‘‘मोदीनॉमिक्स’’ ने भारत की तेज आर्थिक विकास की नींव रखी है और देश प्रगति तथा सुशासन के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा ऐसे समावेशी तंत्र से आगे बढ़ी, जिसने देश की ‘‘बौद्धिक क्षमता और मानव संसाधन’’ को अपनी पूरी क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम बनाया। आज भारत ‘‘बेहतर तरीके से विनियमित और सुशासित’’ है। उन्होंने दावा किया कि गरीबों के कल्याण और विकास के लिए निर्धारित सरकारी धन अब बिचौलियों के जेब में नहीं जा रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत को अक्सर ऐसी अर्थव्यवस्था के रूप में वर्णित किया जाता था जो “अत्यधिक विनियमित” और “अपर्याप्त रूप से शासित” थी। उन्होंने कहा कि आज भारत ‘बेहतर ढंग से विनियमित’ और ‘उचित रूप से शासित’ है तथा भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8% की विकास दर से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस सफलता की नींव में “‘मोदीनॉमिक्स’ (Modinomics) ” है। उन्होंने “Modinomics” को INDIA के संक्षिप्त रूप के माध्यम से समझाया—Inclusive, New-age, Digital, Innovative और Atm Nirbhar।

SCROLL FOR NEXT