टॉप न्यूज़

पीएम मोदी पर बेरोजगार पाकिस्तानी ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान, भारत ने दिया करारा जवाब

PM मोदी के सेशेल्स सम्मान पर पाक रक्षा मंत्री की टिप्पणी के बाद भारत सरकार के सूत्रों का जवाब, कहा- जलन में दे रहे गैर-जिम्मेदाराना बयान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान पर की गई टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि ख्वाजा आसिफ के पास कोई गंभीर काम नहीं है और वह अपनी समझ से बाहर के मुद्दों पर बेवजह बयान देकर समय बिता रहे हैं।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान में उन्हें रक्षा मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना ही वहां की मौजूदा स्थिति को दर्शाता है। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास कोई नियमित काम नहीं है, इसलिए वे ऐसे विषयों पर भी गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद टिप्पणियां करते रहते हैं जिनकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं होती। सूत्रों ने यह भी कहा कि जलन कभी अच्छी बात नहीं होती, खासकर ऐसे व्यक्ति के लिए जो लगातार भड़काऊ बयान देता रहा हो।

दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स द्वारा दिए गए 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान का मजाक उड़ाते हुए इसे बनावटी सम्मान बताया था। पिछले सप्ताह सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और छोटे द्वीपीय देशों के विकास में योगदान के लिए यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया था। इस सम्मान को पाने वाले वह पहले व्यक्ति बने हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सम्मान को लेकर भारत में भी राजनीतिक विवाद हुआ था। विपक्ष ने सम्मान से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज में टाइपिंग और स्पेलिंग की गलतियों के साथ-साथ तस्वीर को लेकर सवाल उठाए थे और AI आधारित डिजिटल टूल के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

SCROLL FOR NEXT