टॉप न्यूज़

राज्य में खाली रह गईं UG सीटें, अब होगा समाधान

उच्च शिक्षा में लौटे 1 लाख नए छात्र

उच्च शिक्षा की 5 लाख खाली सीटों पर होगा मंथन

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य का उच्च शिक्षा विभाग सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल (CAP) के माध्यम से स्नातक सीटों की समीक्षा कर रहा है। पोर्टल पर कॉलेजों में 9 लाख से ज्यादा अंडरग्रेजुएट (UG) सीटें उपलब्ध होने के बावजूद हर साल केवल 3 से 4 लाख सीटें ही भर पाती हैं, जिससे लगभग 5 लाख सीटें खाली रह जाती हैं। संस्कृत, दर्शनशास्त्र और भौतिकी, रसायन विज्ञान जैसे बुनियादी विज्ञान विषयों में छात्रों की रुचि तेजी से घट रही है। आधुनिक और जॉब-ओरिएंटेड कोर्सों की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कम नामांकन से कॉलेजों की फीस पर आधारित वित्तीय व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का रखरखाव प्रभावित हो रहा है।

छात्रों की पसंद पर होगा सीटों का पुनर्गठन

उच्च शिक्षा मंत्री के अनुसार इस बार उच्च शिक्षा संस्थानों में 1 लाख से अधिक नए छात्र लौटे हैं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। विभाग नौकरी-बाजार की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप सीटों को तर्कसंगत बनाने की योजना बना रहा है। इसके तहत छात्रों की पसंद का गहन विश्लेषण किया जा रहा है ताकि लोकप्रिय कोर्सों को बढ़ावा और पिछड़ रहे विषयों में सुधार किया जा सके।

SCROLL FOR NEXT