सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

उलूबेड़िया से तृणमूल नेता सहित 2 गिरफ्तार

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: उलूबेड़िया में नगर पालिका चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट और धमकी देने के आरोप में तृणमूल नेता उत्तम धारा और उसके सहयोगी लल्टू धारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उलूबेड़िया थाने की पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तम धारा उलूबेड़िया नगरपालिका के 19 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। आरोप है कि 2022 में नगरपालिका चुनाव के दिन बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव एजेंट किशन बाग के साथ मारपीट की गई थी।

इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में मामले में दोबारा शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। बीजेपी के हावड़ा ग्रामीण जिला महासचिव रमेश साधुखां ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं और अब लोग डर से बाहर निकलकर पुलिस से शिकायत कर रहे हैं। वहीं, उत्तम धारा ने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

SCROLL FOR NEXT