टॉप न्यूज़

दिल्ली में दो तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ का मारिजुआना जब्त

365 किलोग्राम मारिजुआना बरामद

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये कीमत का 365 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ओडिशा से दिल्ली आए एक ट्रक से पुलिस ने यह मादक पदार्थ बरामद किया। प्रतिबंधित मादक पदार्थ ट्रक में छिपा कर रखा गया था। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान दीपक (36) और सुनील मलिक उर्फ काला (25) के तौर पर की गयी है और दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। अभियुक्तों को शुक्रवार को रोहिणी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT