टॉप न्यूज़

ओमान के पास तेल टैंकर पर हमले में दो भारतीयों की मौत

अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

Bishakhaa Tiwari

अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के कैप्टन आशीष कुमार और राजस्थान के क्रू सदस्य दलीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पलाऊ के झंडे वाला तेल टैंकर ‘स्काइलाइट’ ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास निशाना बनाया गया। यह हमला उस समय हुआ जब इससे पहले देश के दुक्म बंदरगाह पर ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई थीं।

मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) ने अपने बयान में बताया कि तेल टैंकर ‘स्काइलाइट’ को मुसंदम गवर्नरेट में खासाब पोर्ट से लगभग पांच नॉटिकल मील उत्तर में निशाना बनाया गया। टैंकर पर कुल 20 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हमले के बाद सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि MSC ने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैंकर पर किस प्रकार का हमला हुआ था। सरकारी जानकारी के अनुसार हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिसके कारण दो लोगों के शव बुरी तरह जल गए। बाद में उनके अवशेष बरामद किए गए।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

SCROLL FOR NEXT