सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की ईआईआरसी (ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल) की ईआईसीएएसए (ईस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा शनिवार और रविवार (20 और 21 जून) को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में 'स्टूडेंट्स नेशनल कॉन्फ्रेंस 2026' का आयोजन किया जा रहा है। एआरसी - एस्पायर, राइज एंड कैप्टिवेट, थीम पर आधारित इस कॉन्फ्रेंस का मकसद सीखने, लीडरशिप और इनोवेशन के ज़रिए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के इच्छुक स्टूडेंट्स को प्रेरित करना और सशक्त बनाना है। ईआईसीएएसए चेयरमैन और ईआईआरसी वाइस-चेयरमैन सीए हरि राम अग्रवाल, ईआईआरसी चेयरमैन सीए मयूर अग्रवाल और संबंधित रीजनल और सेंट्रल काउंसिल सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देश भर से 5,000 से ज्यादा सीए स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल के विधायक सीए (डॉ.) राजेश कुमार (आईपीएस, रिटायर्ड) इस कार्यक्रम में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे। दो दिवसीय इवेंट में जाने-माने जियोपॉलिटिकल एनालिस्ट अभिजीत चावड़ा, इंडस्ट्री लीडर तेजस गोयनका, पब्लिक स्पीकर तहसीन पूनावाला के अलावा सीए एजुकेटर्स, मेंटर्स और एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। इस दौरान 12 मोटिवेशनल सेशन होंगे, जिन्हें लीडरशिप और प्रोफेशनल एक्सीलेंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कॉन्फ्रेंस में सीए स्टूडेंट्स फाइनेंस और रिपोर्टिंग, टैक्स और ऑडिट, एआई और टेक्नोलॉजी के साथ ही कैपिटल मार्केट्स और स्टार्ट-अप्स जैसे विषयों पर पेपर प्रेजेंटेशन में भी हिस्सा लेंगे।