पुलिस गिरफ्तार कर अभियुक्तों को ले जाती हुई 
टॉप न्यूज़

अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

हुगली : हुगली ग्रामीण पुलिस के मोगरा थाने की पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम राकेश किस्कू (23) और हरि बाउरी (25) हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआई सुजन सरकार पुलिस बल के साथ रात में कालीतला में स्थित काली मंदिर के निकट गश्त लगा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी से जा रहे दो संदिग्धों को देखकर शक हुआ। जब पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके पास से 190 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुंचुड़ा कोर्ट में भेज दिया।


SCROLL FOR NEXT