टॉप न्यूज़

Twisha Sharma Death : पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर

पत्नी की मौत के बाद फरार था पति , अब जबलपुर कोर्ट में पहुंचा

Bishakhaa Tiwari

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

समर्थ सिंह मध्य प्रदेश के जबलपुर कोर्ट पहुंचा, जहां उसने आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है कि पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इससे पहले हाई कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे चुका है, जिससे मामले की जांच और तेज हो गई है। ऐसे में समर्थ का सरेंडर इस केस को एक अहम मोड़ पर ले आया है।

अब पुलिस और जांच एजेंसियां समर्थ सिंह से पूछताछ कर मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेंगी। मामले में आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

SCROLL FOR NEXT