टॉप न्यूज़

ट्रंप ने UK पीएम स्टार्मर और फ्रांस के मैक्रों का उड़ाया मजाक

व्हाइट हाउस भाषण में विमानवाहक पोत भेजने को लेकर तंज, वीडियो बाद में हटाया गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ईस्टर लंच के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर तंज कसते हुए NATO को ‘पेपर टाइगर’ बताया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस ने पर्याप्त सहयोग नहीं किया।

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ब्रिटेन से विमानवाहक पोत भेजने को कहा था, लेकिन कीर स्टार्मर ने अपनी टीम से सलाह लेने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन अमेरिका का सबसे अच्छा सहयोगी होना चाहिए था, लेकिन उसने युद्ध के दौरान उम्मीद के मुताबिक साथ नहीं दिया। उन्होंने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन सहयोग की कमी निराशाजनक रही।

ट्रंप ने अपने भाषण में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में मदद के लिए फ्रांस से जहाज भेजने को कहा था, लेकिन फ्रांस ने युद्ध खत्म होने के बाद मदद की बात कही। ट्रंप ने मैक्रों की कथित प्रतिक्रिया की नकल करते हुए फ्रांसीसी लहजे में बयान दिया।

ट्रंप ने NATO पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर बड़ा युद्ध हुआ तो NATO साथ नहीं देगा और इसे ‘पेपर टाइगर’ बताया।

व्हाइट हाउस ने इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

SCROLL FOR NEXT