टॉप न्यूज़

बाहुबल पर तृणमूल सांसद का बयान सुर्खियों में

मैं बाहुबली को गाड़ी में नहीं चढ़ाता : सौगत राय

वोट जीतने के लिए बाहुबल का भरोसा नहीं

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

काेलकाता : विधानसभा का चुनाव दरवाजे पर है और ठीक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय का बयान राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह राजनीति में नेताओं के कैसे आचरण होने चाहिए। किन चीजों से बचना चाहिए इसका पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट जीतने के लिए बाहुबल पर निर्भर नहीं होना चाहिए और सुविधानजनक राजनीति दौर खत्म होना चाहिए। चुनाव जीतने के लिए बाहुबल का सहारा लेना गलत है। उन्होंने अपने चुनावों और अनुभवों का उदहारण देते हुए कहा कि मैं कभी भी अपनी गाड़ी में किसी बाहुबल से जुड़े व्यक्ति को उठने नहीं देता हूं। बाहुबल की राजनीति को लोग पसंद नहीं करते हैं। वोट के दौरान यह किसी काम में नहीं आता है। अगर सभी राजनीति से जुड़े लोग इसे नहीं समझेंगे तो उसके नसीब में दुख है। यहां बता दें कि सौगत राय ने किसी का नाम नहीं लिया मगर उनके इस वक्तव्य को हावड़ा की घटना से जोड़कर राजनीति में चर्चा तेज है। इससे एक दिन पहले एक कार्यक्रम में भी सौगत राय ने इसी तरह का वक्तव्य रखा था। मंच पर स्थानीय विधायक से लेकर पार्टी के कई नेतागण मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT