टॉप न्यूज़

तृणमूल ने फिलहाल वेबकूपा को भंग किया

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को डब्ल्यूबीसीयूपीए को फिलहाल भंग कर दिया है। पार्टी ने एक पोस्ट में कहा, संगठनात्मक पुनर्गठन के मद्देनजर डब्ल्यूबीसीयूपीए (पश्चिम बंगाल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्राध्यापक संघ), पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य और जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। नवनियुक्त राज्य पदाधिकारियों और जिला समितियों के नाम उत्सव के बाद अधिसूचित किए जाएंगे। टीएमसी के किसी वरिष्ठ नेता ने इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं की और कहा कि यह महज एक संगठनात्मक मामला है जिसका उद्देश्य समितियों का पुनर्गठन करना है। कुछ हफ्ते पहले, वेबकूपा के अध्यक्ष कृष्णकाली बसु का निधन हो गया। इसके परिणामस्वरूप, यह तय था कि प्राध्यापकों का संगठन एक नये अध्यक्ष का नामांकन करेगा लेकिन हुआ यूं कि पार्टी ने सभी स्तरों की सभी समितियों को भंग कर दिया।

मुख्य बिंदु

  1. वेबकूपा – कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का संगठन

  2. भंग करने का कारण:
    पार्टी के अनुसार, यह एक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य नए सिरे से समितियों का गठन करना है।

  3. भविष्य की योजना:
    टीएमसी ने कहा है कि नए राज्य पदाधिकारी और जिला समितियां उत्सव के बाद घोषित की जाएंगी

SCROLL FOR NEXT