सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री फिर से घुसपैठियों और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जबकि दिल्ली में दिनदहाड़े एक अधिकारी की 22 वर्षीय आईआईटी स्नातक बेटी से बलात्कार और हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जो अमित शाह के अधीन है। उनका शहर, उनकी पुलिस और उनकी नाकामी। आश्चर्य है कि ऐसे लोग बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर भाषण देते हैं। मंत्री ने कहा कि कोलकाता लगातार तीन वर्षों से भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है। दिल्ली में 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए जो देश में सबसे अधिक है। उन्हें पहले दिल्ली की समस्या सुलझानी चाहिए, फिर बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर भाषण देना चाहिए।
अब उन्हें झालमुड़ी स्वादिष्ट लगती है, गंगा का दृश्य भी मनोरम
राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने शुक्रवार को दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में तृणमूल 152 सीटों में से 125 सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। शशि पांजा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हमें यह समझ आया कि भाजपा संगठन के भीतर घबराहट का माहौल है। वे खतरे में हैं, वे घबराए हुए हैं। चुनाव का दूसरा चरण अभी बाकी है, भाजपा को इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना होगा। इसीलिए अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल दावे कर रहे हैं। इतना बंपर मतदान भाजपा के खिलाफ जनता का स्पष्ट जवाब था।
भाजपा ने एसआईआर के माध्यम से लगभग 11.63% लोगों को बाहर कर दिया था। इसीलिए लोगों ने विरोध के रूप में उनके खिलाफ मतदान किया और लोगों ने एआईटीसी का समर्थन किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया। इस पर तृणमूल ने कहा कि अब उन्हें बंगाल का हर कुछ अच्छा लगता है, अब उन्हें झालमुड़ी भी स्वादिष्ट लगती है और गंगा का दृश्य भी मनोरम लगता है। यह सब चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है, मगर बंगाल की जनता सब समझती है। वोट को देखते हुए यह सब किया जा रहा है। कल का बंपर मतदान भाजपा के खिलाफ जनता का स्पष्ट जवाब था। भाजपा ने एसआईआर के माध्यम से लगभग 11.63% लोगों को बाहर कर दिया था। इसीलिए लोगों ने विरोध के रूप में उसके खिलाफ मतदान किया। इसीलिए लोगों ने एआईटीसी का समर्थन किया है, यह स्पष्ट है।