टॉप न्यूज़

तृणमूल ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को बताया दिखावटी यात्रा

परिवर्तन यात्रा पर जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद हो गये : तृणमूल

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की एक सभा में खाली कुर्सियों वाला पोस्ट करते हुए तंज कसा है। तृणमूल ने तंज कसते हुए कहा कि खाली बर्तन ज्यादा शोर मचाते हैं। भाजपा के लिए यह बात कितनी दुखद रूप से सच है। बंगाल में उनकी दिखावटी परिवर्तन यात्रा पर जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद हो गये। तृणमूल ने सोशल साइट पर अपने बयान में कहा कि दिल्ली से शीर्ष नेता आए और एक भव्य तमाशा रचने की कोशिश की। यहां तक कि मंच को भी भव्य रूप सजाया गया था और उनके खोखले वादों के ढोल बज रहे थे। इतने धूमधाम के बावजूद, वे लोगों की एक छोटी सी भी भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। खाली कुर्सियां उनके खोखले वादों की गवाही दे रही थीं। तृणमूल ने इसे दयनीय और हास्यास्पद विफलता करार दिया है।

पाखंड की भी सीमा होती है !

तृणमूल ने एक अन्य सोशल पोस्ट पर भाजपा पर निशाना साधा। तृणमूल ने कहा कि जब वे बंगाल में अपनी परिवर्तन यात्रा से परिवारवाद और वंशवादी राजनीति के खिलाफ़ ज़ोरदार आवाज़ उठा रहे हैं, तो ज़रा उनके अपने ही मोदी परिवार पर एक नजर डालिए। इसके साथ तृणमूल ने तस्वीर भी शेयर किया।

SCROLL FOR NEXT