टॉप न्यूज़

23 आईएएस अधिकारियों का तबादला

वित्त, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी और नगरपालिका प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में बदलाव

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: राज्य सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। इस दिन 23 अधिकारियों का तबादला किया है, जिससे वित्त, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी और नगरपालिका प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। निवर्तमान वाणिज्यिक कर आयुक्त खालिद एज़ाज़ अनवर को तबादला वित्त विभाग में सचिव पद पर किया गया है, जबकि कृषि विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्यिक कर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव डॉ. उमा शंकर एस का तबादला आवास विभाग में इसी पद पर किया गया है। आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता को डायरेक्टर, जिला वितरण खरीद और आपूर्ति, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा wbecsc के एमडी पद का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 28 अगस्त को तबादलों का आदेश दिया और तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

SCROLL FOR NEXT