टॉप न्यूज़

सेकेंड हुगली ब्रिज पर फिर एक बार ट्रैफिक पर लग सकती है रोक

15 मार्च को सेकेंड हुगली ब्रिज पर यातायात रोकने के लिए आवेदन

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सेकेंड हुगली ब्रिज यानी विद्यासागर सेतु पर मरम्मत कार्य जारी है। इसके तहत एक बार फिर ब्रिज पर कई घंटे के लिए यातायात बंद रखने की आवश्यकता पड़ी है। एचआरबीसी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च को सेकेंड हुगली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस से आवेदन किया गया है, हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से अनुमोदन नहीं मिला है। जैसे ही वहां से अनुमोदन मिलता है, ब्रिज पर स्टे केबल्स लगाने का काम किया जाएगा। बता दें कि काफी समय से सेकेंड हुगली ब्रिज पर बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। यह कार्य अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य है। इसके लिए तीन चरणों में समय तय किए गए हैं जिनमें से अधिकतम काम पूरे होने के कगार पर हैं। हालांकि अब भी अधिकतम और एक साल का समय इसमें लग सकता है। 2027 के अंत तक पूर्ण रूप से ब्रिज की मरम्मत का कार्य पूरा हो सकता है। इससे ब्रिज को मजबूती मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य के तहत कई बार सेकेंड हुगली ब्रिज पर कई घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता हुई थी और ऐसा आगे भी किया जायेगा। हालांकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाते हैं।

SCROLL FOR NEXT