टॉप न्यूज़

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में लिया स्वच्छता का संकल्प

रानीडांगा एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय में चला विशेष सफाई अभियान

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के रानीडांगा स्थित क्षेत्रक मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उप महानिरीक्षक श्री संजय कुमार सारंगी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय कमान अधिकारी श्री रंजय कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। सभी ने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और प्रत्येक वर्ष श्रमदान करने का संकल्प लिया।

इसके बाद क्षेत्रक मुख्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों और सभी कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई के साथ गंदगी और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।

रंजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का आह्वान किया गया।

SCROLL FOR NEXT