File Image 
टॉप न्यूज़

डिजिटल होगा टॉलीवुड, लॉन्च हुआ नया ऐप

डिजिटल होगा टॉलीवुड, लॉन्च हुआ नया ऐप

कोलकाता : टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चले आ रहे अभाव, शिकायतों, वंचना और आंतरिक राजनीति के बीच अब वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट फोरम ने तकनीक को हथियार बनाने का फैसला किया है। संगठन ने अपना आधिकारिक ऐप ‘एएफ मेंबर्स’ (AF Members) लॉन्च किया है। जल्द ही सभी डिजिटल प्लेटफार्म में इसे उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही फोरम की वेबसाइट को नये सिरे से तैयार किया जा रहा है, जिसमें कई उपयोगी सेक्शन जोड़े जा रहे हैं।

‘एएफ मेंबर्स’ के जरिए कलाकार मात्र 500 रुपये में अपना प्रोफेशनल पोर्टफोलियो या बायोडाटा तैयार कर सकेंगे, जिससे उनकी पहचान और पेशेवर स्वीकार्यता मजबूत होगी। वहीं ‘कास्टिंग कॉर्नर’ में काम की तलाश कर रहे सदस्य मुफ्त में अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। अब तक करीब 2200 प्रोडक्शन हाउस और संबंधित व्यक्तियों से संपर्क किया गया है ताकि बेरोजगार कलाकारों को नए अवसर मिल सकें।

दैनिक काम का रिकॉर्ड रखने के लिए ‘ई-शूटिंग डायरी’ भी शुरू की गई है, जिससे कलाकार खुद डिजिटल रूप में अपनी कार्य विवरणी दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, इस डिजिटल पहल के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा मानी जा रही है। संगठन का दावा है कि यह कदम कलाकारों को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में एक नयी शुरुआत है।

SCROLL FOR NEXT