टॉप न्यूज़

आज अन्नपूर्णा दिवस पर लाभार्थियों के खातों में आएंगे 3,000 रुपये

लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 46 लाख से बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख पहुंची

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को राज्यभर में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाने की घोषणा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही की थी। आज इसे लेकर सॉल्टलेक में बड़ा कार्यक्रम है। कोलकाता और आसपास के जिलों से भारी संख्या में लाभार्थियों को कार्यक्रम में लाने की सरकार की योजना है। कार्यक्रम में सीएम प्रतीकात्मक रूप से महिला लाभार्थियों को अन्नपूर्णा योजना की आर्थिक सहायता राशि सौंपेंगे। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। बुधवार को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की घोषणा के मौके पर कहा कि सितंबर में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा की राशि जायेगी। इससे पहले यह आंकड़ा 1 करोड़ 46 लाख था। नवान्न सूत्रों के मुताबिक लाभार्थियों के खातों में बैंकिंग प्रक्रिया के तहत चरणबद्ध तरीके से सितंबर की किस्त पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

SCROLL FOR NEXT