टॉप न्यूज़

आज सावन का पहला सोमवार

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आज पवित्र सावन महीने का पहला सोमवार है, जिसके चलते राज्यभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह और भक्तों का तांता लगा हुआ है। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्त सुबह से ही मंदिरों का रुख करेंगे। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। तारकेश्वर मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर स्थित शिवालय, भूतनाथ मंदिर, भू कैलाश और मोटा महादेव मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार व्यवस्था, पेयजल और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है।


SCROLL FOR NEXT