टॉप न्यूज़

Today Gold Price in Kolkata : सोना-चांदी लेने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली – अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। जहां कुछ समय से सोने के कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, वहीं वर्तमान समय में सोने की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिल रही है। शादी का सीजन आते ही सोने के दाम वापस से ऊपर की तरफ भागने लगे हैं। 14 दिसंबर 2024, को 22 कैरेट सोना 70,590 और 24 कैरेट सोना 76,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं आज 22 कैरेट सोना 71,540 और 24 कैरेट सोना 78,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के लगभग ट्रेड कर रहा है। इसलिए अगर आप अभी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है।

कोलकाता में सोने-चांदी का भाव

अगर सिर्फ पश्चिम बंगाल की बात करें तो आज से एक सप्ताह पहले बंगाल में 22 कैरेट सोने का भाव 71,150 और 24 कैरेट सोने का भाव 77,620 ‌रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं आज बंगाल में 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 और 24 कैरेट सोने का भाव 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारेबार कर रहा है। अगर बात चांदी की करें तो आज से एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 920 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो की वर्तमान समय में 925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

16 दिसंबर को देश के अन्य राज्यों में सोने का भाव

1. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये है और 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपये है।

2. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,030 रुपये है।

3. हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 77,880 रुपये है।

4. लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,030 रुपये है।

5. भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 77,930 रुपये है।

SCROLL FOR NEXT