टॉप न्यूज़

TMC का 'पुष्पा' धराया, नेपाल बॉडर से STF ने पकड़ा

फाल्टा के चर्चित टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, चुनावी हिंसा और धमकाने के आरोपों के बीच STF की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चित नाम बन चुके तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने और बाद में अचानक उम्मीदवारी वापस लेने के कारण सुर्खियों में आए थे।

जहांगीर खान पर चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और दबाव बनाने जैसे कई आरोप लगाए गए थे। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के दौरान उनका नाम लगातार विवादों में रहा। चुनाव आयोग ने भी उनके सहयोगियों के खिलाफ मतदाताओं को धमकाने के आरोपों में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद की तुलना फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार से की थी, जिसके बाद वह राजनीतिक बहस का केंद्र बन गए थे। विपक्षी दलों ने उन पर राजनीतिक संरक्षण और दबंगई के आरोप लगाए थे।

जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद की तुलना फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार से की थी, जिसके बाद वह राजनीतिक बहस का केंद्र बन गए थे। विपक्षी दलों ने उन पर राजनीतिक संरक्षण और दबंगई के आरोप लगाए थे।

रिपोर्टों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय वह नेपाल सीमा के रास्ते निकलने की कोशिश कर रहे थे। STF अब उनसे पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इससे पहले जहांगीर खान ने फाल्टा विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

SCROLL FOR NEXT