टॉप न्यूज़

उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ ने मनायी रवींद्र जयंती

बिराटी : उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के बिराटी स्थित कार्यालय में शुक्रवार को संगठन द्वारा रवींद्र जयंती मनायी गयी। इस मौके पर उत्तर दमदम नगरपालिका के चेयरमैन विधान विश्वास, बिलकांदा-2 के तृणमूल अध्यक्ष प्रवीर राजवंशी, उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अशोक शर्मा, बारासात जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुष्पिता शर्मा, दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गुप्ता, दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के सचिव रवि शर्मा, संजय सरकार सहित कई गण्यमान्य लोगों ने कविगुरु को याद किया। कविगुरु की कविताओं व उनकी कहानियों का पाठ कर लोगों को इसके पीछे के आचित्य की जानकारी दी गयी। वहीं इस मौके पर रवींद्र संगीत पर युवतियों ने प्रस्तुतियां दी। रवींद्र जयंती पर प्रकोष्ठ की ओर से कई जगहों पर बच्चों में पठन सामग्रियों का वितरण किया गया।

SCROLL FOR NEXT