File Photo 
टॉप न्यूज़

साहित्य अकादमी में 'मनमानी', भाजपा पर बरसी तृणमूल

अकादमी का भगवाकरण करने का आरोप

Prasenjit Dasgupta

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने साहित्य अकादमी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को दमदम पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति ही नहीं, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी भाजपा अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है।

ब्रात्य बसु ने आरोप लगाया कि भगवाकरण के उद्देश्य से साहित्य अकादमी में अपने लोगों को बैठाकर उसपर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा समय पर हो जाती है, लेकिन इस बार प्रक्रिया रुकी हुई है। इसके पीछे भाजपा की संकीर्ण मानसिकता जिम्मेदार है, जिससे समिति भंग होने जैसी स्थिति बनी।

केंद्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह हर क्षेत्र में अलग विचारों की जगह खत्म करना चाहती है। इसके विपरीत, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उदार सांस्कृतिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि बंगाल में साहित्य और संस्कृति की विविधता को हमेशा सम्मान दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT